Hometrendingशांति वोरा का असामयिक निधन, शोक की लहर

शांति वोरा का असामयिक निधन, शोक की लहर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं मुख्‍यमंत्री रहे मोतीलाल वोरा की पत्‍नी शांति वोरा का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। वे अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं।

शांति मोतीलाल वोरा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और अरविन्द वोरा की माता जी, गिरीश एवं राजीव वोरा की बड़ी माँ थीं। उन्होंने लंबे समय तक परिवार के साथ सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular