HometrendingRGHS OPD के अंतर्गत सामान्य जाँचों के प्रिस्क्रिप्शन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया...

RGHS OPD के अंतर्गत सामान्य जाँचों के प्रिस्क्रिप्शन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया को सरल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्‍य सरकार की ओर से RGHS OPD सेवाओं के अंतर्गत सामान्य जाँचों के प्रिस्क्रिप्शन एवं अनुमोदन (Approval) की प्रक्रिया को सरल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

यहां जानते हैं दिशा-निर्देश...

जिन Routine Investigations की कुल लागत ₹2,000/- तक है, उन्हें पूर्व अनुमोदन (Pre-Authorization) प्राप्त किए बिना ही डॉक्टर द्वारा लिखी (Prescribe) जा सकती हैं तथा कराई जा सकती हैं। यदि निर्धारित Routine Investigations की कुल लागत ₹2,000/- से अधिक है, तो ऐसी जाँच कराने से पहले RGHS पोर्टल के माध्यम से Pre-Authorization प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

आपातकालीन (Emergency) स्थिति में...

* आपातकालीन मामलों में Pre-Authorization की आवश्यकता नहीं होगी।

* उपचाररत अस्पताल/चिकित्सक आवश्यक जाँच तत्काल करवा सकते हैं।

* हालांकि, इसके लिए उचित क्लिनिकल दस्तावेज (Clinical Documentation) एवं औचित्य (Clinical Justification) RGHS पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक होगा।

Pre-Authorization के लिए
आवश्यक दस्तावेज

Pre-Authorization के लिए आवेदन करते समय उपचाररत चिकित्सक/अस्पताल को RGHS पोर्टल पर निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे-

* OPD प्रिस्क्रिप्शन/परामर्श पर्ची (Consultation Slip)

* संबंधित चिकित्सा इतिहास (Medical History) एवं क्लिनिकल निष्कर्ष (Clinical Findings)

* यदि लागू हो तो पूर्व में कराई गई जाँचों की रिपोर्ट (Previous Investigation Reports)

* प्रस्तावित जाँच की आवश्यकता स्पष्ट करने वाला क्लिनिकल औचित्य (Clinical Justification)

TPA द्वारा अनुमोदन की समय-सीमा

* Third Party Administrator (TPA) ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से Pre-Authorization अनुरोध की जांच एवं स्वीकृति करेगा।

* अति आवश्यक (Urgent) जाँचों का निर्णय 1 घंटे के भीतर किया जाएगा।

* सामान्य (Non-Urgent) जाँचों का निर्णय 3 घंटे के भीतर किया जाएगा।

* यदि निर्धारित समय सीमा में कोई निर्णय नहीं दिया जाता है, तो अनुरोध स्वतः स्वीकृत (Auto-Approved) माना जाएगा।

* यह आदेश 13 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।

* यह व्यवस्था 13.07.2026 या उसके बाद प्रस्तुत किए गए सभी OPD Routine Investigation अनुरोधों पर लागू होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular