Hometrendingराजस्‍थान में भारी पड़ रहा अनलॉक 1.0, कोरोना मरीजों के साथ बढ...

राजस्‍थान में भारी पड़ रहा अनलॉक 1.0, कोरोना मरीजों के साथ बढ गई मौतें भी..

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में अनलॉक 1.0 (Unlock 1.0) के अंतर्गत मिली छूट के बीच कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढा है। अनलॉक 1.0 की अवधि में (1 जून से लेकर 14 जून तक) यहां 3 हजार 863 संक्रमित मरीज मिल चुके है। वहीं, 98 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इस अवधि में सबसे अधिक 42 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत राजधानी जयपुर में हुई है।

अनलॉक 1.0 का बुरा असर केवल जयपुर पर ही नहीं, बल्कि अन्‍य जिलों पर भी देखने को मिल रहा है। कई जिले ऐसे हैं इस अवधि में रेड जोन में आ गए। बीते कुछ दिनों में भरतपुर, अलवर, धौलपुर  में तेजी से संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़ी है। राहत की खबर यह है कि इस दौरान कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ गई है।

आपको बता दें प्रदेश में पहला लॉकडाउन शुरू होने से पहले राज्य में केवल 32 कोरोना मरीज थे, लेकिन लॉकडाउन 1.0 पूरा होने तक यह संख्या 1005 हो गई, यानि पहले लॉकडाउन 973 कोरोना मरीज सामने आए।। लॉकडाउन 2.0 में 1881 संक्रमित मिले और प्रदेश में मरीजों की संख्या 2886 तक पहुंची। लॉकडाउन 3.0 यानि 4 मई से लेकर 17 मई तक 2316 संक्रमित मरीज सामने आए। लॉकडाउन 4.0 यानि 18 मई से लेकर 31 मई तक 3629 नए संक्रमित मामले सामने आए।

राजस्‍थान में आज मिले 78 नए कोरोना संक्रमित मरीज, जयपुर में सबसे ज्‍यादा…

… इसलिए अबकी बार 5 दिन पहले ही राजस्‍थान में प्रवेश कर जाएगा मानसून!

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular