Hometrendingराजस्‍थान में कोरोना : आज आई राहत की खबर, 65 मरीज रिकवर,...

राजस्‍थान में कोरोना : आज आई राहत की खबर, 65 मरीज रिकवर, 55 को मिली छुट्टी…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़ने के बीच एक राहत देने वाली खबर भी आई है। आज सुबह 65 कोरोना मरीज रिकवर हुए, जबकि 55 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राहत की एक बात यह भी है कि प्रदेश में अब तक मिले कुल 12 हजार 772 कोरोना संक्रमित मरीजों में  से अब एक्टिव केस महज 2 हजार 847 ही बचे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना से 9 हजार 631 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। इनमें से 9 हजार 340 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

राजस्‍थान में आज मिले 78 नए कोरोना संक्रमित मरीज, जयपुर में सबसे ज्‍यादा…

जयपुर। राजस्‍थान में कोरोना संक्रमण के बढते ग्राफ के बीच आज सुबह 78 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है। इसके साथ ही यहां संक्रमित मरीजों की संख्‍या 12 हजार 772 हो गई है। आज 2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक मौत उदयपुर में तथा दूसरी अन्‍य राज्‍य से यहां आए संक्रमित मरीज की हुई है। इस तरह कोरोना से मौत का आंकड़ा 294 तक पहुंच गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज सबसे ज्‍यादा कोरोना केस राजधानी जयपुर में 29 आए हैं। इसके अलावा झुंझुनूं में 18, अलवर में 9, श्रीगानगर, सवाईमाधोपुर में 5-5, अजमेर 4, भरतपुर, कोटा में 2-2 और दौसा नागौर, टोंक, उदयपुर में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। आज मिले कुल संक्रमित मरीजों में 23 प्रवासी लोग है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 3 हजार 641 प्रवासी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular