Hometrendingआरटीई के तहत अब 20 अगस्त तक स्कूल कर सकेंगे रिपोर्ट...

आरटीई के तहत अब 20 अगस्त तक स्कूल कर सकेंगे रिपोर्ट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com आरटीई के तहत प्रवेश के लिए अब 20 अगस्त तक स्कूल अपनी रिपोर्ट कर सकेंगे। पूर्व में इसकी तिथि सात अगस्त थी। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रारम्भिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।

इसके बाद यह तिथि बढ़ाकर अब 20 अगस्त कर दी गई है। ज्ञापन के जरिए बताया गया था कि 30 जुलाई को लॉटरी निकलने के बाद आवेदन पत्र संबंधित स्कूलों में जमा कराने के लिए अभिभावकों को मात्र पांच कार्य दिवस ही मिले। ऐसे में इस कार्य के लिए कम से कम 10 दिवस की बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में कृष्ण कुमार स्वामी, डॉ.अभय सिंह टॉक व घनश्याम साध शामिल थे।

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!