बीकानेर Abhayindia.com पुलिस थाना जेएनवीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राह चलते लोगों का मोबाइल छिनकर वारदात करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र सोनी उम्र 34 साल निवासी गोपेश्वर बस्ती, ताराचन्द पुत्र पूनमचन्द जाट उम्र 27 साल निवासी खेतेश्वर बस्ती चोपङाबाड़ी के कब्जे से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
प्रकरण के अनुसार, 29.06.2026 को प्रार्थी अल्ताफ हुसैन ने दर्ज कराया कि दिनांक 26.06.26 के वक्त 09.40 एएम पर महिला थाना रोड़ पवनपुरी में से दो अज्ञात बाईक सवार मेरे हाथ से फोन छिनकर ले गये। इस पर प्रकरण दर्ज कर राजाराम हैड कांस्टेबल द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1. विक्रम तिवाड़ी पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
2. झंवरलाल सउनि पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर
3. राजाराम हैड कानि 97 पुलिस थाना जेएनवीसी
4. महेन्द्र कानि 995 पुलिस लाईन बीकानेर
5. प्रभुराम कानि 745 पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर
विशेष योगदान महेन्द्र कांस्टेबल 995 पुलिस लाईन बीकानेर का घटना का खुलासा करने में विशेष योगदान रहा है।
















