Hometrendingडीपीसी व पदोन्नति को लेकर निदेशक को सौंपे तीन ज्ञापन, जल्‍द कार्यवाही...

डीपीसी व पदोन्नति को लेकर निदेशक को सौंपे तीन ज्ञापन, जल्‍द कार्यवाही का मिला आश्‍वासन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा निदेशक को ज्ञापन सोंपते हुए मांग की गई है कि जयपुर व बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्मिकों की पदोन्नति करने के क्रम में, वर्ष 2026-27 की संस्थापन, प्रशासनिक, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की डीपीसी निदेशक के स्तर पर होने वाली जुलाई माह में करवाने के क्रम में, आरपीएससी से चयनित 86 के कार्मिकों का लाभ देते हुए पदोन्नति देने एवं सीनियर होते हुए भी जुनियरों को पदौन्नति देने के क्रम में निदेशक से वार्ता की गई। निदेशक ने सकारात्मकता से ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

आचार्य ने बताया कि निदेशक से निवेदन किया गया कि ज्ञापन पर तुरन्त कार्यवाही की जाये ताकि मंत्रालयिक कर्मचारियों व अधिकारियों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पदौन्नति का नुकसान ना हो। निदेशक ने इस प्रकरण में सकारात्मक कार्यवाही करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular