Hometrendingराजस्‍थान में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में मचा घमासान, पूर्व मंत्री...

राजस्‍थान में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में मचा घमासान, पूर्व मंत्री विश्‍वेन्‍द्र ने दिए इस्‍तीफे के संकेत, डोटासरा पर बोला हमला

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता विश्वेन्द्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देने के संकेत दिए है। उनकी ओर से शुक्रवार को की गई सोशल मीडिया पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उनकी पोस्ट, तीखे बयान और पीसीसी चीफ के खिलाफ सीधे हमलों ने कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रही खींचतान को एक बार फिर खुलकर सार्वजनिक मंच पर ला दिया।

सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ‘मन की बात’ साझा करते हु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की कार्यप्रणाली और पार्टी की वर्तमान दशा पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। सिंह ने अपने त्यागपत्र में साफ शब्दों में कहा है कि पार्टी में व्याप्त चापलूसी की परंपरा और गलत नीतियों के कारण उनका दम घुट रहा था, और ऐसे माहौल में घुट-घुट कर जीने के बजाय स्वाभिमान के साथ अलग होना बेहतर है।

विश्वेंद्र सिंह ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्होंने हमेशा अपने इष्ट और अंतरात्मा की आवाज सुनकर फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, यदि आज वही पार्टी उनकी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का यह सिला दे रही है, तो उनका अंतरमन अंदर से बुरी तरह व्यथित है।

उन्होंने कहा कि आज पार्टी में चापलूसी की परंपरा हावी हो चुकी है, और यदि सच को सच कहना तथा झूठ का साथ नहीं देना पाप है, तो वे इस पाप को बार-बार करेंगे। सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके पुरखों ने कभी भी गलत चीजों से समझौता नहीं किया, और उन्हीं का अनुसरण करते हुए वे पार्टी नेतृत्व को अलविदा कह रहे हैं क्योंकि वे इस गलत रीति-नीति के साथ अब और कदमताल नहीं कर पाएंगे।

आपको बता दें कि यह विवाद तब और गहरा गया जब विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर बेहद गंभीर और व्यक्तिगत आरोप मढ़ दिए। सिंह ने आरोप लगाया कि जब गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा मंत्री के पद पर थे, तब उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने बेटे, बहू और अन्य रिश्तेदारों को आरएएस (RAS) इंटरव्यू (वर्ष 2016 और 2018) में कथित तौर पर अस्सी-अस्सी अंक दिलवाए।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular