Hometrendingराजस्थान में पंचायत राज चुनाव-2026 का बिगुल बजने वाला है! चुनाव आयोग...

राजस्थान में पंचायत राज चुनाव-2026 का बिगुल बजने वाला है! चुनाव आयोग ने शनिवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पंचायत राज चुनाव-2026 का बिगुल बजने वाला है। चुनाव की तारीखों का ऐलान संभवत: कल हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर शनिवार को दोपहर 3 बजे जयपुर स्थित शासन सचिवालय के पंचायती राज सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस में पंचायत चुनाव से जुड़ी अहम घोषणाएं हो सकती है।

आपको बता दें कि पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है। हालांकि, आचार संहिता लागू होने और चुनाव कार्यक्रम को लेकर स्थिति आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी। बहरहाल, सभी की निगाहें शनिवार को होने वाली राज्य चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पंचायत चुनाव 4 चरणों में होने की संभावना है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा, वहीं ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों और सरपंचों का चुनाव मतपत्रों के जरिए होगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular