Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में तीन तलाक का मामला दर्ज

बीकानेर में तीन तलाक का मामला दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जेएनवीसी थाने में दर्ज मामले मेंं पीडि़ता का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद से उसे दहेज की बात को लेकर परेशान कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, तिलक नगर निवासी जेबा खान पुत्री मोहम्मद जहीर की शादी सात अप्रेल, 2021 काे रानीबाजार के बागीनाड़ा निवासी रिजवान पुत्र शहजादा रफीक जोइया के साथ हुई थी। आरोपी उसे शादी के बाद से दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप प्रताडि़त करता था। 17 मई को आरोपी उसे पीहर छोड़ने आया। तब उसने माता-पिता के सामने मैं तलाक देता हूं, तलाक देता हूं, तलाक देता हूं… कह कर तलाक दे दिया और कहा कि अब शरीयत के अनुसार जेबा मेरी पत्नी नहीं रही। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी के तीन बार तलाक कहने के बावजूद घर बचाने की उम्मीद में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी ने 17 मई, 19 मई और 12 अगस्त को तीन बार ऐसा ही कहा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!