Saturday, April 25, 2026
Hometrendingतिरंगा सम्मान यात्रा निकाली, पुष्‍पवर्षा से हुआ स्‍वागत, जयघोष से गुंजायमान हुआ...

तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली, पुष्‍पवर्षा से हुआ स्‍वागत, जयघोष से गुंजायमान हुआ…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण भारत में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें मिडिल, सैकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी विंग के 400 से अधिक विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने तिरंगा लहराते हुए अपनी भावनाओं को प्रकट किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट्स ने किया। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ विद्यालय के मुख्य द्वार से पुष्प वर्षा के साथ प्रारंभ हुआ।

भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा को विद्यालय के संयोजक रविंद्र भटनागर, नीरज श्रीवास्तव और सेकेंडरी विंग के कोऑर्डिनेटर लोकेश शर्मा ने रवान किया। कुमार गौरव एवं रियाज मोहम्मद ने पुष्प वर्षा की। विद्यालय के स्काउट मास्टर श्रीवल्लभ ने रैली का सफल एवं व्यवस्थित संचालन किया। व्यास कॉलोनी एवं उसके निकट के कॉलोनियों में जब रैली निकल रही थी तो जय नारायण व्यास कॉलोनी के निवासियों ने भी भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष में विद्यार्थियों का साथ दिया एवं उत्साहवर्धन किया। कई स्थानों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं निवासियों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा की। संपूर्ण तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था लगभग 400 तिरंगा लहराते हुए विद्यार्थियों ने अपनी यात्रा को पूर्ण किया। विद्यालय में यात्रा के समापन के समय उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने जय घोष एवं वंदे मातरम के नारे लगाकर यात्रा का स्वागत किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!