Thursday, June 4, 2026
Hometrendingखाटूश्यामजी मन्दिर में भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को दी जाएगी...

खाटूश्यामजी मन्दिर में भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को दी जाएगी 5 लाख रुपए की सहायता, संभागीय आयुक्त करेंगे जांच

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर के खाटूश्यामजी मन्दिर में हुई भगदड़ में 3 महिला श्रद्धालुओं के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्रीखाटूश्याम जी मन्दिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने तथा दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री खाटूश्यामजी मन्दिर में हुए हादसे की संभागीय आयुक्त द्वारा जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 5-5 लाख रुपए एवं घायलों को 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!