Wednesday, June 24, 2026
Homeबीकानेरहरिद्वार के लिए जल्द शुरू हो ट्रेन, जागरुक नागरिकों की मांग...

हरिद्वार के लिए जल्द शुरू हो ट्रेन, जागरुक नागरिकों की मांग…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर से हरिद्वार के बीच में ट्रेन शुरू करने की मांग जागरुक नागरिकों ने उठाई है।

इस संबंध में रेल यात्री हेल्प कमेटी के अध्यक्ष सुनील सोनी ने केंद्रीय रेलमंत्री से धर्मनगरी बीकानेर से देवनगरी हरिद्वार के लिए जल्द से जल्द ट्रेन शुरु करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बाद रेल संचालन भी बंद है, लेकिन अनलॉक के बाद वर्तमान में कुछ विशेष ट्रेनें देशभर के चुनिंदा स्टेशनों के लिए चलाई जा रही है।

अधिक मास चल रहा है, आस्थावान लोग इस मास में हरिद्वार में गंगा स्नान का महत्व है। वर्तमान में बीकानेर से हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने की वजह से यह असंभव है , लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय को बीकानेर से हरिद्वार के बीच में ट्रेन चलानी चाहिए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!