Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में प्रदर्शनी के माध्‍यम से बताया- गांधीजी कैसे बने “मोहन से महात्मा”

बीकानेर में प्रदर्शनी के माध्‍यम से बताया- गांधीजी कैसे बने “मोहन से महात्मा”

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर बुधवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सभागार में गांधी जी के जीवन दर्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी मोहन से महात्मा” का शुभारंभ वीरांगनाओं व शहीद परिजनों तथा ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्लाअल्पसंख्यक मामलात एवं जिला प्रभारी मंत्री शालेह मोहम्मदउच्‍च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी व जिला प्रमुख सुशीला सींवर ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने वीरांगनाओं व शहीद परिजनों का सम्मान भी किया।

समारोह में डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों और जीवन दर्शन की विस्तार से जानकारी मिल सकेगीजिससे वे इन्हें अपने जीवन में आत्मसात कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमें गांधीजी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखण्डता कायम रखने के लिए प्रभावी प्रयास करने होंगे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने जिले की वीरांगनाओंस्वतंत्रता सेनानियों व शहीद परिजनों का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। इनमें स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामनारायण शर्मा की पत्नी कमलादेवीस्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दाऊलाल व्यास के पुत्र संतोष कुमार व्यासशहीद सूबेदार जयसिंह की पत्नी पवन कंवरशहीद राईफलमैन नारायण सिंह की पत्नी सुगन कंवरशहीद हैड कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद बिश्नोई की पत्नी रचना बिश्नोईशहीद केप्टन चन्द्र चौधरी की पत्नी शारदा चौधरीशहीद हेतराम गोदारा के भाई राजाराम गोदाराशहीद राकेश कुमार चोटिया के भाई गणेश चोटियाशहीद ओमप्रकाश की पत्नी निर्मला देवी का सम्मान किया गया।

गांधीजी के जीवन दर्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी ’’मोहन से महात्मा’ में पोस्टरों के माध्यम से गांधीजी का व्यक्तित्व-कृतित्व दर्शाया गया है। इनमें बैरिस्टर गांधीसर्वोदयसत्याग्रहद्वितीय गोलमेज अधिवेशनभारत छोड़ो आंदोलनभारत विभाजन आदि के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी स्थल पर महात्मा गांधी तथा चरखे के अनेक कटआउट लगाए गए हैं व गांधीजी के प्रिय भजन भी बज रहे हैं। प्रदर्शनी स्थल पर बने सेल्फी पॉइन्ट पर गांधीजी के कटआउट के साथ स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सेल्फी ली। यह चित्र प्रदर्शनी 13 सितम्बर तक सूचना केन्द्र में आमजन के अवलोकनार्थ निःशुल्क खुली रहेगी।

सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उप निदेशक विकास हर्ष ने आभार व्यक्त किया तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक दिनेश सक्सेनासेवानिवृत सहायक निदेशक मोहम्मद सलीमराजस्थानी भाषा अकादमी के सचिव शरद केवलियासहायक जनसम्पर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारापुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रवीन्द्र हर्ष ने बताया कि डॉ. कल्ला भी अपने छात्र जीवन से ही गांधीजी के अहिंसा व सत्याग्रह के विचारों से प्रभावित रहे। उन्होंने बीकानेर में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी अहिंसा व सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए की थी।

इस अवसर पर गांधी जयन्ती समारोह के प्रदेश संयोजक मनीष शर्माहेमन्त धारीवालजिला संयोजक संजय आचार्यए.डी.एम (प्रशासन) ए. एच. गौरीए.डी.एम (नगर) शैलेन्द्र देवड़ायशपाल गहलोतमहेन्द्र गहलोतजिला सैनिक कल्याण अधिकारी पी. एस. राठौड़डॉ. बिट्ठल बिस्साराजकुमार किराड़ूअनिल कल्लाकमल कल्लाजिया उर रहमानराहुल जादूसंगतसुमित कोचरश्याम तंवर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिपत्रकारविद्यार्थी उपस्थित थे।

विधायक गोदारा की मांगों को लेकर जोधपुर डिस्‍कॉम एमडी ने अफसरों को दिए ये निर्देश…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!