Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : व्‍यापारी से लाखों रुपए की नगदी की लूट

बीकानेर : व्‍यापारी से लाखों रुपए की नगदी की लूट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नयाशहर इलाके में देर रात हुई लूट की वारदात के दौरान बाइक पर सवार होकर आये तीन अज्ञात अपराधी बाइक पर घर जा रहे पशु आहार व्यापारी से साढे चार लाख रूपये नगदी भरा बैग लूट ले गयेहालांकि व्यापारी ने शोर-शराबा मचाया, लेकिन तीनों बदमाश बैग लूटने के बाद बाइक पर मौत की रफ्तार से निकल गए। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर लुटेरों को दबोचने के लिये नाकाबंदी करवाई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढे।

पुलिस के अनुसार पूगल रोड पर पशु आहार के दुकानदार सीताराम खत्री (52) रात को अपनी दुकान बंद करके साढे चार लाख रूपये नगदी से भरा बैग अपनी बाइक पर टांग कर घर की तरफ आ रहे थे इस दरम्‍यान अंधेरे में उनकी बाइक के आगे आकर रूकी बिना नंबरी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमलावर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और नगदी से भरा बैग लूट ले गये।

बताया जाता है कि तीनों बदमाशों ने व्यापारी सीताराम के साथ हाथापाई की और उनके पास कोई हथियार भी था। वारदात की सूचना मिलते ही नया शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना करने के बाद लुटेरों की तलाश में निकल गई। पुलिस ने इस वारदात के संबंध में पीडि़त दुकानदार सीताराम खत्री के लड़के आदित्य खत्री की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि फिलहाल तीनों बदमाशों का सुराग नहीं लगा हैउनका सुराग लगाने के लिये मौका स्थल के आस पास घरो-प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैवहीं इलाके के कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

…इसलिए इस बार खास होगा बीकानेर का दशहरा, तैयारियां तेज

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!