Saturday, April 27, 2024
Homeधर्म-ज्योतिषआज का राशिफल (27 जून), क्या कहते हैं सितारे?

आज का राशिफल (27 जून), क्या कहते हैं सितारे?

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मेष : अपनी चीजों का ध्यान रखें, खोने-चोरी होने की आशंका। अचानक यात्रा के योग। खर्चों पर काबू रखने की सलाह। लोगों से मुलाक़ात और बातचीत के लिए अच्छा दिन। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं।

वृष : आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन। तरक्की के आसार। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन अवसर। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है।

मिथुन : आज लंबे वक्त से अटके अहम काम निबटाने के योग। सार्थक कामो के लिए काम में लें ऊर्जा। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है।

कर्क : अपनी क्षमताओं को पहचाननें का दिन। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि, मानसिक तनाव दे सकती है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में।

सिंह : आज का दिन आनन्द से भरा रहेगा। ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आर्थिक समस्या का सामना कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। अपने प्रिय को ख़ुश करना मुश्किल साबित होगा।

कन्या : मनोरंजन के लिए बढिय़ा दिन। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है।

तुला : आज यात्रा करने से बचें। थकान और तनाव महसूस करेंगे। सावधानी के साथ निवेश के लिए अच्छा दिन। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात संभव। कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी समय पर टल सकती है।

वृश्चिक : थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए कोई ठोस उपाय करें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना। व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें।

धनु : काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। आर्थिक समस्याओं के लिए खुलेगी राह। घर के माहौल में सुधार की संभावना। जिम्मेदारी के निर्वहन का दिन। अटके हुए काम निबटाने में मिलेगी मदद। मित्रों और परिजनों से मिलने का सुयोग।

मकर : अचानक आई जि़म्मेदारी योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। कामकाज को लेकर दु:खी बैठने के लिए यह जीवन बहुत क़ीमती है। हालाँकि कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी।

कुंभ : आज के दिन आराम करना जरूरी साबित होगा। मानसिक तनाव से मिल सकेगी राहत। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। घर में शांति और सुकून का माहौल के लिए तालमेल बैठाएं।

मीन : किसी विवाद में न उलझे। संयम बरतने का दिन। भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत। नए समारोह में शिरकत करने का योग। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular