Friday, April 24, 2026
Homeदेशआज का इतिहास (27 जून) : जानिये महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास (27 जून) : जानिये महत्वपूर्ण घटनाएं

AdAdAdAdAdAdAd

देश-विदेश के इतिहास में 27 जून (आज के दिन) कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई। आइए, जानते हैं आज के दिन कौनसी अहम् घटनाएं हुई :-

1693 : महिलाओं की पहली पत्रिका Ladies’ Mercury लंदन में प्रकाशित हुई।

1838 : राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।

1839 : भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ।

1869 : जर्मनी के मशहूर गर्भविज्ञानी हैंस स्पेमैन का जन्म।

1922 : तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का जन्म हुआ।

1939 : हिन्दी फिल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म।

1946 : कनाडाई नागरिकता को परिभाषित किया।

1950 : संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव अपनाया गया।

1955 : भारतीय पत्रकार पूर्णिमा वर्मन का जन्म हुआ।

1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है। ये रिपोर्ट 25 साल के शोध पर आधारित थी।

1964 : उडऩपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली पी.टी. ऊषा का जन्म हुआ।

2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।

2003 : संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।

2004 : अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर किए हस्ताक्षर।

2005 : ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।

2006 : गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए।

2007 : जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।

2008 : भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।

2008 : भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन हुआ।

2015 : भारत के फिल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!