Friday, May 15, 2026
HometrendingCorona In Bikaner बीकानेर में आज की अच्‍छी खबर, 11 नेगेटिव...

Corona In Bikaner बीकानेर में आज की अच्‍छी खबर, 11 नेगेटिव…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आज एक अच्‍छी खबर आई है। कोरोना संक्रमण के संदिग्‍ध 11 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने पुष्टि की है।

आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमितों के 8 और मामले सामने आए थे। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्‍या बढकर अब 34 तक पहुंच गई। पीबीएम अस्‍पताल में कोरोना वार्ड के यूनिट हैड डॉ. संजय कोचर ने इसकी पुष्टि की है। डॉ. कोचर ने यह भी पुष्टि की है कि इन आठ नए मरीजों में कोई डॉक्‍टर नहीं है। नए आए पॉजीटिव केस में से 7 कोतवाली थाना अंतर्गत ठंठेरा क्षेत्र तथा 1 केस गंगाशहर का बताया जा रहा है। गंगाशहर का मिला संक्रमित व्‍यक्ति दिल्‍ली से आसाम होते हुए बीकानेर आया था।

By- Suresh Bora

Corona Positive Case In Bikaner बीकानेर में नए 8 केस में कोई डॉक्‍टर नहीं, डॉ. कोचर ने की पुष्टि…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!