Saturday, June 20, 2026
Hometrendingराजस्‍थान की तीन युवतियों का राष्‍ट्रीय युवा संसद के लिए हुआ चयन,...

राजस्‍थान की तीन युवतियों का राष्‍ट्रीय युवा संसद के लिए हुआ चयन, बीकानेर की मनीषा भी शामिल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को यहां विधान सभा में विकसित भारत युवा संसद में राष्‍ट्रीय स्‍तर के लिये चयनित तीन युवतियों को प्रमाण पत्र और स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान कर सम्‍मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। विधान सभा अध्‍यक्ष ने विकसित भारत युवा संसद में भाग लेने आये प्रदेश के विभिन्‍न जिलों के युवाओं को भी निरंतर मेहनत करने के लिये कहा।

विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने जयपुर की हर्षिता शर्मा को प्रथम, बीकानेर की मनीषा जोशी को द्वितीय और अलवर की रिंकी खातून को तीसरे स्‍थान पर चयन के लिये सम्‍मानित किया। इस युवा संसद के लिए केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा राजस्थान के सभी जिलों से 18 से 25 वर्ष के 140 युवाओं का चयन किया गया था। विधान सभा सदन में बुधवार को दिनभर हुई चर्चा में प्रत्‍येक युवा ने ”संविधान के 75 वर्ष” विषय पर तीन मिनट में अपने विचार व्‍यक्‍त किये। 140 युवाओं में से तीन युवाओं का चयन विधायक डॉ. कैलाश वर्मा, डॉ. शिखा बराला और मनीष यादव ने किया। ये चयनित युवा राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे। युवा संसद की कार्यवाही राजस्‍थान विधान सभा के सदन में प्रात: 10 बजे से सायं 7.30 बजे तक चली।

विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने प्रदेश भर से युवा संसद में भाग लेने आये युवाओं के साथ विधान सभा के मुख्‍य द्वार के समीप समूह फोटो सेशन भी करवाया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!