HometrendingRajasthan Weather : अगले 48 घंटे में दो संभागों में चलेगी तेज...

Rajasthan Weather : अगले 48 घंटे में दो संभागों में चलेगी तेज हवा, पारा गिरेगा

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अगले 48 घंटे के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग में अपेक्षाकृत तेज सतही हवा चलेगी, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवा के स्थान पर उत्तरी हवाएं प्रभावी होने से गुरुवार और शुक्रवार को तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। दिन का तापमान 35 डिग्री के भीतर रहने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular