








बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिसमें कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य, प्रदेश परामर्शक विष्णु दत्त पुरोहित एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के नाम तीन ज्ञापन निदेशक के मुख्यालय पर नहीं होने के कारण वित्तीय सलाहकार संजय धवन को देकर वार्ता की।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालयों में मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को पदस्थापित करने, आरपीएससी 1986 के कर्मचारियों को राज्य सरकार के निर्देश एवं उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार 2-9-90 से वरिष्ठता एवं पदोन्नति देने तथा पंचायत राज से शिक्षा विभाग में कार्यभार ग्रहण करने वाले कनिष्ठ सहायकों की वरिष्ठता निर्धारित कर पदोन्नति देने की मांग की गई है।


