








बीकानेर Abhayindia.com आज के दौर की इस दौड़-भाग की जिंदगी में सभी लोग व्यस्त हैं लेकिन इसी व्यस्तता मे अगर हम अपने स्कूली दोस्तों के साथ अगर एक पूरा दिन जीने को मिल जाए तो क्या कहना। इसी कड़ी में बी. के. स्कूल के 2004 बैच के दोस्तों ने एक दिन साथ बिताने का कार्यक्रम रखा। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान सभी ने पुरानी यादें ताजा की।
कार्यक्रम में गिरिराज आचार्य, रवि कुमार व्यास, कपिल श्रीमाली, रमाकांत श्रीमाली, श्रीकांत श्रीमाली, युवराज राव, हितेश शर्मा, पवन सारस्वत, लक्ष्मी नारायण व्यास, शरद पांडे, यतिंद्र बिस्सा, दुर्गेश तंवर, गिरिराज रंगा, गोपाल चुरा, सचिन जोशी, गिरिराज व्यास, किशोर स्वामी, चन्दन डागा, श्याम तापड़िया, श्याम सोनी, नरोतम रंगा, मनोज रंगा, महेश डागा ने अपनी भागीदारी निभाई। सभी दोस्तों ने भगवान पूनरासर मे धोक लगाई और तेजागार्डन मे अपने स्नेह मिलन को सम्पूर्ण किया।


