बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य की ओर से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और निदेशक को विभिन्न मांगों को लेकर ईमेल द्वारा तीन अलग-अलग ज्ञापन भेजे गए हैं। इसके साथ ही आज निदेशक सीताराम जाट से वार्ता भी की गई।
ज्ञापन व वार्ता में ये रखी मांगें...
1. पदौन्नति से पदस्थापन व स्थानान्तरण से पदस्थापन (दोहरा पदस्थापन) को निरस्त करने स्थानांतरण के करने की तिथि बढ़ाने के क्रम में,
2. शिक्षा निदेशालय में मात्र 15-20 कार्मिकों के अनुभाग परिवर्तन किस अधिकारी के कहने से किये जा रहे हैं उसकी जांच के क्रम में एवं
3. जयपुर व बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के लिए डीपीसी करने एवं आरपीएससी से चयनित 86 के कार्मिकों की चयन सूची जारी करते हुए पदौन्नति अतिशीघ्र की जाए। ताकि इसका परिलाभ कर्मचारियों को मिल सके।
निदेशक से हुई वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के प्रतिनिधित्व में गिरजा शंकर आचार्य, कैलाश ओझा, नवरत्न जोशी शामिल रहे। उन्होंने निदेशक से तीनों ज्ञापनों पर तुरन्त कार्यवाही करने की मांग की ताकि मंत्रालयिक कर्मचारियों व अधिकारियों को आर्थिक नुकसान व परेशानी का सामना ना करना पड़े। निदेशक ने इस सम्बन्ध में सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।













