Tuesday, April 21, 2026
Hometrendingबकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने पर कुर्की पूर्व तीन सौ...

बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने पर कुर्की पूर्व तीन सौ अंतिम नोटिस जारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम द्वारा नगरीय विकास कर की वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 एवं 11 मार्च को कुल 6 प्रोपर्टी सीज पर रखी गयी थी, लेकिन संबंधित द्वारा सीज कार्यवाही से पूर्व ही निगम कार्यालय में उपस्थित होकर बकाया नगरीय विकास कर जमा करवा दिया गया। इस कारण उनकी सीज की कार्यवाही को स्थगित किया गया।

इसी तरह 10 मार्च को कांता खतूरिया कॉलोनी, समता नगर, गांधी कॉलोनी, सार्दुलगंज एवं पूगल फांटा, कोठारी रोड़ एवं बीकानेर के अन्य क्षेत्रों में बकाया नगरीय विकास कर के कुर्की पूर्व अंतिम नोटिस जो कि लगभग 300 के करीब थे, इनका वितरण किया गया। आगामी दिनों में निर्धारित समयावधि समाप्त होने के पश्चात उक्त बकाया नगरीय विकास कर की संपत्तियों को सीज किया जाएगा। निगम की ओर से सभी व्यावसायिक एवं आवासीय भूखंड मालिकों को अपना बकाया नगरीय विकास कर जमा करवाने और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए सूचित किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!