Hometrendingबीकानेर के इस पॉश इलाके में बेशकीमती जमीन होंगी अतिक्रमण से मुक्‍त....

बीकानेर के इस पॉश इलाके में बेशकीमती जमीन होंगी अतिक्रमण से मुक्‍त….

बीकानेर abhayindia.com शहर के पॉश इलाके पंचशती सार्किल सादुलगंज पर स्थित अतिक्रमित क्षेत्र के संबंध में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम की अध्‍यक्षता बैठक आयोजित हुई। इसमें डी.बी. रिट पिटिशन सं. 11532/2017 में उच्‍च न्यायालय, जोधपुर द्वारा पारित आदेश 21 मई 2019 बाबत पंचशती सार्किल सादुलगंज पर स्थित अतिक्रमित क्षेत्र के संबंध में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट गौतम ने उच्‍च न्यायालय जोधपुर निर्णय की पालनार्थ गहनता से चर्चा हुई।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला मजिस्‍ट्रेट (नगर), सचिव नगर विकास न्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं तहसीलदार बीकानेर एवं न्यास के अधिकारियों के आदेश की पालनार्थ विचार-विमर्श किया। उच्‍च न्यायालय के आदेश में उल्लेखित बिन्दुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। आदेश में उल्लेखित सभी बिन्दुओं पर विचार विमर्श पश्चात उपरोक्त क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के बाबत सभी प्रकार की तैयारी करने के निर्देश प्रदान करते हुए नियत तिथि से पूर्व नगर विकास न्यास सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण कर लेवें।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए चर्चा कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उक्त निर्देशों की पालना में शाम को अतिरिक्त जिला मजिस्‍ट्रेट (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सचिव नगर विकास न्यास सुनीता चौधरी, एसएचओ थाना सदर व न्यास के अधिकारियों द्वारा उक्त मौका निरीक्षण किया गया।

बीकानेर के अर्जुनराम मेघवाल बनेंगे मंत्री, पीएम मोदी ने चाय पर बुलाया…..

एक दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करने वाली रेम्‍या ऐसे पहुंची संसद की दहलीज…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular