Hometrendingहार पर मंथन से पहले प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का बदलाव को...

हार पर मंथन से पहले प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का बदलाव को लेकर आया बड़ा बयान…

जयपुर abhayindia.com लोकसभा चुनाव में राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर हुई करारी हार पर मंथन से पहले राजस्‍थान में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का बडा बयान सामने आया है। पांडे ने संगठन में बदलाव की आशंकाओं को खारिज कर दिया है।

पांडे ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक शुरु होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। लालचंद कटारिया के इस्तीफे के सवाल पर अविनाश पांडे ने कहा कि मुझे उनके इस्तीफे के कोई जानकारी नहीं है।

ध्‍यान रहे कि लालचंद कटारिया ने रविवार रात को गहलोत मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लालचंद कटारिया के नाम से एक प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उसमें नीचे कटारिया के नाम के हस्ताक्षर थे, लेकिन इसकी पुष्टि को लेकर वे मीडिया के सामने नहीं आए।

एक दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करने वाली रेम्‍या ऐसे पहुंची संसद की दहलीज…

Bikaner news politics crime university education

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular