Saturday, April 25, 2026
Hometrendingगहलोत और पूनिया की चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात की राजनीतिक...

गहलोत और पूनिया की चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में हो रही है चर्चा

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रदेश के किसी विपक्षी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के घर जाकर उनसे शिष्टाचार भेट की हो।

इस मुलाकात पर पूनिया का कहना है कि ..
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मुलाकात पर पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत प्रदेश की मुखिया है। वैचारिक मतभदों का व्यक्तिगत संबंधों पर असर नहीं पडऩा चाहिए। पूनिया ने कहा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दिवाली की रामा-शामा करने के लिए आया हूं। गहलोत के राजनीति का बहुत लम्बा तजुर्बा है व्यक्तिगत तौर पर गहलोत अच्छे व्यक्ति है।

नगर निगम चुनाव : भाजपा की तैयारी शुरू, टीटी ने टिकट को लेकर कही ये बड़ी बात…

इसलिए हो रही है चर्चा ….
इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट का नाम तो दिया जा रहा है लेकिन अचानक किसी मुख्यमंत्री के घर जाकर विपक्षी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का मिलना वो भी निकाय चुनाव से ठीक पहले अपने चर्चा का विषय बनती जा रही है। पूनिया ने साफ कहा था कि निकाय चुनाव में भाजपा बिना किसी सहयोग के अकेले दी चुनाव लड़ेगी। वैसे पूनिया गहलोत पर कई बार आरोपों की बौछार कर चुके है।

पुष्करणा समाज की संस्था श्री.अ.भा.पु.से.प. का हुआ रजिस्ट्रेशन, इस नाम की अन्य संस्थाओं को समय रहते करे बंद : पुरोहित

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!