Hometrendingराजस्‍थान का यह जिला बना हॉटस्‍पॉट, 24 घंटे में कोरोना के 75...

राजस्‍थान का यह जिला बना हॉटस्‍पॉट, 24 घंटे में कोरोना के 75 नए मरीज

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच जयपुर हॉटस्पॉट बन गया है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 75 नए मरीज मिले हैं। इसके सा‍थ ही एक्टिव केस की संख्या 250 के करीब पहुंच गई। जयपुर सीएमएचओ से मिली रिपोर्ट के अनुसार, 11 जून को जयपुर में 115 केस मिले थे। इसके बाद मंगलवार को सबसे ज्यादा केस मिले हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को 75 में से 5 मरीज ऐसे हैं, जिनका एड्रेस प्रशासन को नहीं मिला है। जांच करवाते समय जब उन लोगों ने अपना एड्रेस और फोन नंबर जो लिखवाया था, वह गलत बताया जा रहा है। इन लोगों के नहीं मिलने से अब प्रशासन में हडंकंप मच गया है।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular