Sunday, June 14, 2026
Hometrendingबीकानेर में चोर मचाए शोर, दुकान पर बोला धावा, सवा तीन लाख...

बीकानेर में चोर मचाए शोर, दुकान पर बोला धावा, सवा तीन लाख से ज्‍यादा ले गए नगदी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातें थम नहीं रही। आए दिन चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच, कोटगेट थाना क्षेत्र में एक दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। अज्ञात चोर रानीबाजार में पटटी पेड़ा के पास स्थित दुकान श्रीराम ट्रेडिंग कम्पनी का शटर तोड़ कर गले में रखी 3,18,000 रुपए व कुछ जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी जस्‍सूसर गेट के अंदर धनपत राय मार्ग निवासी गिरिराज राठी पुत्र श्‍याम सुंदर राठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 नवम्‍बर को सुबह सात बजे मुझे सूचना मिली कि मेरी दुकान का शटर व कांच टूटा हुआ है। इस मैंने मौके पर जाकर देखा तो चोरी की वारदात का पता चला।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!