Saturday, January 24, 2026
Hometrendingबीकेईएसएल के टेस्टिंग डिपार्टमेंट के स्टोर रूम में चोरों ने लगाई सेंध,...

बीकेईएसएल के टेस्टिंग डिपार्टमेंट के स्टोर रूम में चोरों ने लगाई सेंध, बिजली उपकरण चोरी

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीछवाल थाना क्षेत्र में स्थित बीकेईएसएल के टेस्टिंग डिपार्टमेंट के स्टोर रूम से बिजली उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेईएन हरीश जांगिड ने पुलिस थाना बीछवाल में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी हरीश जांगिड ने रिपोर्ट दी है कि वह एलसीसी ऑफिस बीकेईएसएल के टेस्टिंग डिपार्टमेंट में जेईएन पद पर कार्यरत है। एलसीसी ऑफिस परिसर में स्थित स्टोर रूम में विद्युत उपकरण एवं तार रखे जाते हैं, जिन्हें आवश्यकता अनुसार स्टॉक रजिस्टर में दर्ज कर जारी किया जाता है। परिवादी के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को शाम करीब 6 बजे स्टोर का ताला लगाकर वह घर चला गया था। 8 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे जब वह मानव भाटी के साथ स्टोर से सामान लेने पहुंचा तो स्टोर का ताला टूटा हुआ मिला तथा शटर बंद था। सूचना पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्टोर खोलकर जांच की गई। जांच के दौरान स्टोर से कॉपर रॉड, कॉपर वायर, आरएमबीसीटी वायर, कॉपर सीक्रीप, कॉपर बस, कॉपर कन्वेटर सहित अन्य विद्युत उपकरण कम पाए गए। मौके पर स्टोर के पीछे की दीवार के तार कटे हुए तथा घास टूटी हुई मिली।

परिवादी ने बताया कि चोरी की घटना 26 व 27 दिसंबर की मध्य रात्रि की है। ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। चोरी गए सामान की सूची पुलिस को सौंप दी गई है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई बंशीलाल को सौंपी है।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!