HometrendingBikaner Crime : सरकारी कर्मचारी के साथ लाखों रुपए की साइबर ठगी,...

Bikaner Crime : सरकारी कर्मचारी के साथ लाखों रुपए की साइबर ठगी, महिला सहित तीन पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर ठगी के मामले बढते जा रहे हैं। इसी क्रम में बीछवाल पुलिस थाना में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के कर्मचारी के साथ वारदात हुई है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी आरसीपी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार जीनगर आईजीएनपी में वरिष्‍ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने संगठित गिरोह बना रखा है। उन्‍होंने एमएम इक्‍यूटी एप और एक फर्जी मोबाइल एप्‍लीकेशन और व्‍हाटसएप ग्रुप के माध्‍यम से मेरे साथ 4,15,616 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर एमएम इक्‍यूटी एप के संचालक धनेश कपूर, सहयोगी मनीषा सिंह, ईसी मार्केटस ग्रुप लि. के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच थानाप्रभारी दिगपाल सिंह कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular