Saturday, April 25, 2026
Hometrendingगहलोत सरकार में इन दिग्गज नेताओं को मिल सकती है मिनिस्ट्री...

गहलोत सरकार में इन दिग्गज नेताओं को मिल सकती है मिनिस्ट्री…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान में दिग्गज नेता अशोक गहलोत 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम चहरे पर सस्पेंस खत्म होने के बाद अब सभी की नजरें नई सरकार में बनाये जाने वाले मंत्रियों पर टिकी हुई हैं। किन चेहरों को मिलेगी कैबिनेट में एन्ट्री मिलेगी? डिप्टी सीएम सचिन पायलट की क्या और कितनी होगी भूमिका? ऐसे ही न जानें कितने ही सवाल हरेक के जेहन में सुलग रहे हैं।

इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिल जाएगा, लेकिन कुछ संभावित नाम ऐसे हैं, जो कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की रेस में सबसे आगे हैं। इन दिग्गजों के अनुभव, लम्बे सियासी सफर और गहलोत-पायलट खेमें के करीब होने सहित विभिन्न आधारों को देखते हुए इनका सरकार में कैबिनेट मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। गहलोत सरकार में करीब 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें कई पुराने वरिष्ठ नेताओं को शामिल किए जाने की संभावना है।

ये हैं टॉप 26 नाम

1. कोटा उत्तर – शांति धारीवाल

2. बीकानेर पश्चिम – बी. डी. कल्ला

3. सवाईमाधोपुर – दीपेंद्र सिंह शेखावत

4. हवामहल – महेश जोशी

5. सरदारशहर – भंवरलाल शर्मा

6. खेतड़ी – डॉ. जितेंद्र सिंह

7. नवलगढ़ – राजकुमार शर्मा

8. सीकर – राजेंद्र पारीक

9. खंडार – अशोक बैरवा

10. केकड़ी – डॉ. रघु शर्मा

11. बायतू – हरीश चौधरी

12. गुढ़ामलानी – हेमाराम चौधरी

13. बागीदोरा – महेंद्रजीत मालवीया

14. सांगोद – भरत सिंह

15. अंता – प्रमोद जैन भाया

16. झुंझुनूं – बृजेंद्र ओला

17. झोटवाड़ा – लालचंद कटारिया

18. लालसोट – परसादीलाल मीणा

19. सिविल लाइंस – प्रतापसिंह खाचरियावास

20. देवली-उनियारा – हरीश मीणा

21. सपोटरा – रमेश मीणा

22. लक्ष्मणगढ़ – गोविंद सिंह डोटासरा

23. बानसूर – शकुंतला रावत

२४. नाथद्वारा – सी. पी. जोशी

25. सवाईमाधोपुर – दानिश अबरार

26. भरतपुर – सुभाष गर्ग

बीकानेर से तीन दावेदार

बीकानेर जिले की सात सीटों में इस बार तीन सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं। इनमें कद्दावर नेता बी. डी. कल्ला बीकानेर पश्चिम से, गोविंदराम मेघवाल खाजूवाला से तथा भंवर सिंह भाटी कोलायत से जीते हैं। इनमें कल्ला जहां पूर्व में भी सरकार में महत्वपूर्ण काम संभाल चुके हैं, लिहाजा अनुभव के आधार पर वे एक नंबर पर हैं। वहीं कोलायत में लगातार दूसरी बार भाजपा के दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी के गढ़ में जीत दर्ज करने वाले भंवर सिंह भाटी भी इस बार तगड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं। भाटी के पक्ष में रामेश्वर डूडी भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी तरह मंत्री पद के लिए गोविंदराम मेघवाल भी ताल ठोक रहे हैं। गोविंदराम ने खाजूवाला से लगातार दो बार जीते डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है।

तीन राज्यों में जीते 519 विधायक, इनमें से 400 करोड़पति

जीत की ‘हैट्रिक’ के बाद सिद्धिकुमारी ने ऐसे जताया आभार….देखें वीडियो

सचिन होंगे को-पायलट, राजस्थान में रोचक रहा है उप मुख्यमंत्री का इतिहास

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!