Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसचिन होंगे को-पायलट, राजस्थान में रोचक रहा है उप मुख्यमंत्री का इतिहास

सचिन होंगे को-पायलट, राजस्थान में रोचक रहा है उप मुख्यमंत्री का इतिहास

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान को सचिन पायलट के रूप में पांचवां उप मुख्यमंत्री मिलेगा। हालांकि प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनाने की परम्परा नहीं रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए दांवेदारी तगड़ी होने की स्थिति में उप मुख्यमंत्री बनाया जाता रहा है। 2002 के बाद राजस्थान को एक बार फिर उप मुख्यमंत्री मिलेगा।

इस बार कांग्रेस के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री का चयन करना आसान नहीं रहा। एक तरफ अनुभवी गहलोत अपना दावा जता रहे थे तो पांच साल तक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा संभाल रहे युवा सचिन पायलट। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पायलट ने मजबूती के साथ अपनी दांवेदारी पेश की।

आपको बता दें कि आजादी के पांच वर्ष बाद टीकाराम पालीवाल को राजस्थान में पहली बार उप मुख्यमंत्री बनाया गया। एक नवम्बर 1952 से वे दो वर्ष तक इस पद पर रहे। इसके 39 वर्ष बाद वर्ष 1993 में भाजपा सरकार में हरिशंकर भाभड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2002 में बनवारी लाल बैरवा को गहलोत का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके छह महीने बाद जाटों को साधने के लिए कांग्रेस ने कमला बेनीवाल को भी उपमुख्यमंत्री बनाया। बैरवा व कमला एक साथ उप मुख्यमंत्री रहे। अब सचिन पायलट पांचवें उप मुख्यमंत्री होंगे।

वो 4 दशक…और मारवाड़ का गांधी- अशोक गहलोत

गहलोत के सीएम बनने पर बीकानेर में फैंस ने ऐसे मनाई खुशियां

बीकानेर : सरकार बदलते ही शुरू हो गया इस्तीफा का दौर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!