Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरटिकट दिलाने का दिलासा देकर फंस गए ये दिग्गज, अब हो रही...

टिकट दिलाने का दिलासा देकर फंस गए ये दिग्गज, अब हो रही हालत…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के टिकटार्थियों की लंबी फेहरिस्त ने क्षेत्र के दिग्गज नेताओं को मुश्किल में डाल दिया है। इन दिग्गजों ने पहले तो अपने करीबियों को टिकट दिलाने का दिलासा देकर अपने इर्द-गिर्द घुमाए रखा, अब स्थिति इसके ठीक उलट हो रही है। यही दिग्गज अब दावेदारों से कन्नी काटते नजर आ रहे हैं।

असल में, इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने टिकट वितरण को लेकर तमाम तरह के सर्वे कराए हैं। सर्वे में आने वाले कई चेहरे अब दिग्गज नेताओं को पसंद नहीं आ रहे, ऐसे में उलझन बढ़ ही रही है। बीकानेर में भाजपा के कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी, केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल यहां की सातों सीटों पर अपने-अपने करीबियों को टिकट दिलाने के लिए अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी सातों सीटों पर अपने करीबियों को टिकट दिलाने के लिए दो दिन से दिल्ली में ही डटे हुए हैं।

बीकानेर पश्चिम सीट : …तो पहली सूची में नहीं आएगा प्रत्याशियों का नाम!

…तो नोखा में दिग्गज नेता डूडी के सामने ताल ठोकेगी भानजी इंदु

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!