Tuesday, May 7, 2024
Hometrendingइंजीनियरिंग कॉलेज से हटाए गए इन कर्मचारियों को वापस लगाया

इंजीनियरिंग कॉलेज से हटाए गए इन कर्मचारियों को वापस लगाया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज (ईसीबी) से करीब तीन साल पहले हटाए गए कर्मचारियों में से 17 कर्मचारियों को वापस लगा लिया गया है। इन कर्मचारियों को संविदा पर लगाया गया है। ये कर्मचारी पूर्व में एडहोक पर लगे हुए थे, जिन्‍हें पूर्व में हटाया गया था।

कॉलेज के प्राचार्य जयप्रकाश भांभू ने बताया कि इन कर्मचारियों को राज्‍य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को संविदा पर लगाया गया है। कॉलेज में चल रहे आर्थिक संकट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्राचार्य भांभू ने माना कि हां, आर्थिक संकट तो है, लेकिन उसे उबारने के लिए सरकार के स्‍तर पर प्रयास भी चल रहे हैं। बहरहाल, 17 कर्मचारियों को दुबारा लगाने से उनमें खुशी की लहर है।

आपको बता दें कि करीब तीन साल पहले ईसीबी से डेढ सौ से ज्‍यादा कर्मचारियों को इस बात को लेकर हटा दिया गया था कि इनकी जरूरत नहीं है और कॉलेज आर्थिक संकट से भी गुजर रहा है। इनमें से अब 17 कर्मचारियों को दुबारा लगाए जाने की खबर से अन्‍य कर्मचारियों को भी उम्‍मीदें बंध गई है।

बीकानेर में डॉक्टरों ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखें वीडियो…

बीकानेर नगर निगम में महापौर के निर्देशों की नहीं हो रही पालना

 सरकार के विरूद्ध कर्मचारी संघर्ष की राह पर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular