Saturday, May 11, 2024
Hometrending...इसलिए बीकानेर पूर्व में बीकानेर पश्चिम से ज्‍यादा होंगे वार्ड,  सीमांकन की कवायद...

…इसलिए बीकानेर पूर्व में बीकानेर पश्चिम से ज्‍यादा होंगे वार्ड,  सीमांकन की कवायद हुई तेज

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनावों से पहले वार्डो के पुनर्गठन में तेजी से जुट गया है। इस बार वार्डो की संख्या 60 से बढ़कर 80 होने के कारण वार्डो के पुनर्सीमांकन का काम चल रहा है। वार्डो के पुनर्गठन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच पता चला है कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 39 और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 41 वार्डो का गठन हो सकता है।

निगम आयुक्त प्रदीप के. गवांडे के अनुसार बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से करीब 10 हजार से अधिक है। ऐसी स्थिति में बीकानेर पूर्व विधानसभा में इस बार 2 वार्ड अधिक रह सकते है। वार्डो के पुनर्गठन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन जल्‍द ही फील्ड सर्वे का काम शुरू करेगा।

आपको बता दें कि वर्ष 2009 में हुए वार्डो के पुनर्सीमांकन के दौरान बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में 30-30 वार्ड गठित हुए थे। तब वर्ष 2001 की जनगणना के तहत शहर की जनसंख्या 5 लाख 29 हजार से अधिक थी। उसके अनुसार ही 60 वार्डो का गठन किया गया था। अबकी बार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्डो का पुनर्गठन हो रहा है। इसमें शहर की जनसंख्या 6 लाख 44 हजार 406 के हिसाब से 80 वार्डो का गठन होना है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या 3 लाख 36 हजार से अधिक हैजबकि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या 3 लाख 7 हजार से अधिक है। इसके अनुसार करीब साढे अठाईस हजार जनसंख्या पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अधिक है। जनसंख्या के आधार पर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो वार्ड अधिक रहना संभावित है।

26वीं राज मेडिकोन-2019 में बीकानेर के डॉ. अजय कपूर सम्‍मानित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular