Friday, May 17, 2024
Hometrendingसोमगिरि महाराज ने कहा-इस खेल से दिमाग का भी होता है विकास, इसलिए....

सोमगिरि महाराज ने कहा-इस खेल से दिमाग का भी होता है विकास, इसलिए….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी के दसवें स्थापना दिवस का आयोजन धरणीधर ऑडिटोरियम मे आयोजित किया गया। एकेडमी के अध्यक्ष योगेंद्र कल्ला ने बताया कि कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सोमगिरि महाराज थे। उन्‍होंने अपने उद्बोधन मे बच्‍चों को तीरंदाजी खेल मे आगे बढने के लिए प्रोत्‍साहित करते हुए कहा कि एकाग्रता के साथ लक्ष्‍य पर निशाना साधना चाहिए। तीरंदाजी खेल से दिमाग का विकास भी होता है, जिससे बच्‍चे पढाई में भी सर्वश्रेष्ठ हो सकते हैं।

कार्यक्रम मे राजस्थान तीरंदाजी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीकानेर मे इस खेल को बढाने के लिए सर्वाधिक योगदान इस एकेडमी ने दिया है। जोशी ने कहा कि आने वाला समय देश मे बीकानेर के तीरंदाजों का होगा। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय खत्री ने विशिष्ट अतिथि के रूप मे बोलते हुए संघ व एकेडमी के साझा कार्यक्रम की जानकारी दी।

इस अवसर पर शाशी नाल कॉलेज के प्राचार्य सुरेन्द्र पुरोहित विशिष्ट अतिथि रहे। शिक्षा विभाग से जुड़े शारीरिक शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही तीरंदाजी खेल के प्रशिक्षको व संस्थाओं का भी सम्मान किया गया। एकेडमी के स्थापना दिवस पर एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संघ के सचिव शक्तिरतन रंगा ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

समारोह में अन्तरराष्ट्रीय तीरंदाज जगदीश चौधरीश्याम सुंदर स्वामीशिक्षा विभाग के प्रशिक्षक-कर्मचारी किशोर पुरोहितश्रवण पुरोहितहरदीपसिंहविक्रम रंगारवि भाटीयोगेश व्यासक्रांति रंगापकंज शर्माअनिल चांगरातीरंदाजी प्रशिक्षक मार्कण्डेय पुरोहितदीपक रांकावतमुकेश सुथार  किसन पुरोहित का सम्‍मान किया गया।

कलेक्टर की सख्‍ती का यहां नजर आया असर, छुट्टी का दिन होने के बाद भी….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular