Sunday, May 12, 2024
Hometrendingइस साल होंगे छह ग्रहण, पहला ग्रहण इसी महीने की दस तारीख...

इस साल होंगे छह ग्रहण, पहला ग्रहण इसी महीने की दस तारीख को

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com साल 2020 यानी इस साल एक—दो नहीं… पूरे छह ग्रहण होने वाले हैं। ग्रहण की शुरुआत इसी महीने यानि जनवरी से होने वाली है। पहला ग्रहण दस जनवरी को होगा जो कि चंद्र ग्रहण होगा और अंतिम ग्रहण 15 दिसंबर को लगेगा। जिनमें 2 सूर्य ग्रहण व 4 चंद्र ग्रहण है। ग्रहण से केवल प्रकृति पर फर्क नहीं पड़ता है बल्कि मानव जाति पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। सूर्य और चंद्रग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव पड़ता है। राशि में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ग्रहण अपना प्रभाव देते हैं।

इस तरह से होंगे चार चंद्र ग्रहण

इस साल चार बार चंद्रमा को ग्रहण लगेगा। पहला ग्रहण 10 जनवरी को होगा। यह चंद्रग्रहण होगा और यह 10 जनवरी की रात में 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और आस्ट्रेलिया में देखा जाएगा। साल का दूसरा ग्रहण भी चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण 5 जून को लगेगा। चंद्रग्रहण 5 जून की मध्य रात्रि को 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 19 मिनट है।

बीकानेर : तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी से मिली राहत, मौसम विभाग के अनुसार ….

चंद्रग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और आस्ट्रेलिया में देखा जाएगा। उसके बाद चंद्रग्रहण 5 जुलाई को लगेगा। चंद्रग्रहण 5 जुलाई की सुबह को 08 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण  कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट है। हालांकि चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। उसके बाद चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह ग्रहण दोपहर को 13 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और शाम 17 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 21 मिनट है। इसको भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में देखा जाएगा।

बीकानेर : हादसों को दावत देकर चलाते है वाहन, पुलिस की सख्ताई भी नाकाम

दो बार लगेगा सूर्य को ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण..चंद्रग्रहण के कुछ दिन बाद 21 जून को लगेगा। सूर्यग्रहण 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 48 मिनट है। इस ग्रहण को भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में देखा जाएगा। उसके बाद साल का अंतिम ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। ग्रहण 14 दिसंबर की शाम को 19 बजकर 03 मिनट से शुरू होगा और 15 दिसंबर को 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 19 मिनट है। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

बीकानेर : इस विधायक ने पुलिस पर लगाए अवैध वसूली के आरोप, कहा वाहन चैकिंग की आड़ …

ग्रहण में नहीं करने चाहिए वर्जित कार्य
ज्योतिषाचार्य पंडित घेवरचंद भादाणी ने बताया कि ग्रहण काल में बहुत से काम वर्जित हैं जो नहीं करने चाहिए। इनमें सबसे पहला और अहम कार्य का है ईश्वर की पूजा पाठ। सूतक काल से ही इसे बंद कर देना चाहिए और बाद में शुद्धि के बाद ही पूजा पाठ शुरु किया जाना चाहिए। ग्रहण में शुभ कार्य भी वर्जित माने गए हैं। ग्रहण में ईश्नर का मानसिक ध्यान और वंदन करना चाहिए ताकि ग्रहण शुभ फल नहीं दे तो अशुभ फल भी नहीं दे।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular