Saturday, April 25, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आज और कल दो दर्जन जिलों में आंधी-बारिश, 14...

Rajasthan Weather : आज और कल दो दर्जन जिलों में आंधी-बारिश, 14 से फिर गर्मी का दौर

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बीते चौबीस घंटे में आंधी व बारिश की गतिविधियां चलने से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के दो दर्जन जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 12 मई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

इसी तरह 13 मई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अगले दो दिन मौसम में आने वाले बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि, इसके बाद 14 मई से एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!