Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में ईशा फाउंडेशन करेगा महाशिवरात्रि उत्सव का सीधा प्रसारण

बीकानेर में ईशा फाउंडेशन करेगा महाशिवरात्रि उत्सव का सीधा प्रसारण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ईशा योग केंद्र में आदियोगी की प्रतिमा के समक्ष रात भर चलने वाला भव्य महाशिवरात्रि उत्सव एक गहन आध्यात्मिक अनुभव के लिए आदर्श वातावरण तैयार करता है। बीकानेर में भी यह कार्यक्रम स्वयंसेवकों द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ में 15 फ़रवरी को शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सदगुरु द्वारा योगेश्वर लिंग महाअभिषेक, मध्य रात्रि ध्यान और प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक संगीत और नृत्य है। यह एक दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर है, जो साधकों और भक्तों को गहरे ध्यान और भक्ति के पथ पर अग्रसर करेगा। बीकानेर में होने वाले इस प्रकार के आयोजन से नगरवासियों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निःशुल्क पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण लिंक isha.co/MSR-Bikaner, अधिक जानकारी के लिए वॉलंटियर से संपर्क करें 9560031866।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!