Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर में गुरुवार को इन मोहल्लों में नहीं होगी जलापूर्ति

बीकानेर में गुरुवार को इन मोहल्लों में नहीं होगी जलापूर्ति

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जलदाय विभाग के गंगाशहर स्थित खारिया पंप हाउस पर तकनीकी खराबी आने के कारण गुरुवार को बीकानेर शहर के कई मोहल्लों में जलापूर्ति नहीं होगी।

अधीक्षण अभियंता दीपक बसंल के अनुसार इस दौरान बालवाड़ी स्कूल के पास, हरिरामजी मंदिर क्षेत्र, विद्या विहार स्कूल के समी, करनानी मोहल्ला, चोरडिया चौक, इंदिरा चौक, गांधी चौक, पाबू चौक, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास, शिवा बस्ती, शिव शक्ति नगर, रामदेव नगर, किसमीदेसर, बोथरा चौक, सूर्य नगर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई नहीं होगी।

बढ़ रही है किल्लत
भीषण गर्मी के दौर में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। गांवों से लेकर शहर तक पेयजल संकट है। शहरी क्षेत्र में पानी की खपत बढ़ गई है। वहीं विभागीय उदासीनता के चलते मुरलीधर कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में पानी की बर्बादी हो रही है। कई मोहल्लों में प्रेशर को लेकर समस्या है, तो लोग बूस्टर लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

पाठकों के विश्‍वास के बूते “अभय इंडिया” का 9वें साल में हुआ प्रवेश

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!