Thursday, June 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में शिक्षक सम्‍मान के नियमों में हुआ बदलाव, जानें- अब कैसे...

राजस्‍थान में शिक्षक सम्‍मान के नियमों में हुआ बदलाव, जानें- अब कैसे होगा चयन

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की ओर से शिक्षक सम्मान को लेकर बनाए गए नियमों में मौजूदा सरकार ने बदलाव कर दिए है। अब शिक्षक सम्मान के लिए मैरिट राज्य स्तर पर ही बनेगी और इसी के आधार पर शिक्षकों का चयन होगा। प्रत्येक कैटेगिरी में टॉप 22 शिक्षक ही सम्मानित होंगे, जबकि इससे पहले 33 जिलों के आधार पर 99 शिक्षक सम्मानित हो रहे थे। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर दिए जाने वाले सम्मान को खत्म कर दिया गया है।

पूर्ववर्ती सरकार में शिक्षक सम्मान योजना में जिला स्तर पर मैरिट तैयार होती थी। इसमें पहली से छठी, छठी से आठवीं और आठवीं से बारहवीं तक तीन श्रेणी बनाई गई थी। इनमें प्रत्येक श्रेणी में एक-एक शिक्षक का चयन हर जिले से होता था। इस तरह राज्य स्तर पर 99 शिक्षकों को सम्मानित किया जाता था, वहीं जिला स्तर पर टॉप रहने वाले शिक्षकों को प्रत्येक श्रेणी में एक-एक चयन के आधार पर सम्मानित किया जाता था। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर भी इसी तरह मैरिट के आधार पर श्रेणीवार चयन किया जाता था। पिछली बार 358 ब्लॉक में हर श्रेणी में एक शिक्षक का चयन किया गया। इसमें राज्य स्तर पर 21 हजार रुपए, जिला स्तर पर 11 हजार रुपए और ब्लॉक स्तर पर 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाता था। इस प्रकार राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर कुल मिलाकर एक हजार से ज्यादा शिक्षकों का सम्मान किया जाता था लेकिन इस बार बदले हुए नियमों से करीब 189 शिक्षकों का ही सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 5 सितंबर को आयोजित होगा।

- Advertisment -

Most Popular