Hometrendingराजस्‍थान में मानसून : आज 24 जिलों में कहीं भारी, कहीं मध्‍यम...

राजस्‍थान में मानसून : आज 24 जिलों में कहीं भारी, कहीं मध्‍यम बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून दो दिन से फिर से एक्टिव मोड पर है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में कहीं हल्‍की व मध्‍यम और कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीकानेर संभाग में गर्मी का असर बरकरार है। यहां बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

विभाग ने आज उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भारी बारिश होने तथा जयपुर, अलवर, नागौर, बाड़मेर, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चूरू, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जालोर, पाली और जोधपुर में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, भरतपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular