Hometrendingराजस्‍थान में बदलेगा मौसम का मिजाज! 22 से 24 जनवरी के बाद...

राजस्‍थान में बदलेगा मौसम का मिजाज! 22 से 24 जनवरी के बाद आकाशीय बिजली के साथ बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, 22 से 24 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र सहित जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी।

विभाग के अनुसार, हालांकि, 22 जनवरी से पहले मौसम में ज्‍यादा बदलाव की संभावना नहीं है। बहरहाल, दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि रात का पारा भी सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रहा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular