Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसंघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले हिंदू सम्मेलन के पोस्टर व...

संघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले हिंदू सम्मेलन के पोस्टर व निमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सर्व हिन्दू समाज के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी 30 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में मुरलीधर व्यास नगर में पोस्टर एवं निमंत्रण पत्र का विमोचन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम महानगर प्रचारक चम्पेश की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानगर प्रचारक चम्पेश ने उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों से हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देंगे।

समारोह में आगामी दिनों में बस्ती स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन को जन-जन तक पहुंचाने एवं अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के संयोजक हरिगोपाल एवं सह-संयोजक प्रभुदयाल उपाध्याय, सुमन एवं शिवकुमार रहेंगे। वहीं, विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए मुरारी किराडू, गिरिराज हर्ष, गौरीशंकर व्यास, उमाकांत व्यास, राजेंद्र पारीक, नवीन बिन्नाणी, उमेश शर्मा, पूनम, ठाकुर योगेश, आरती आचार्य एवं राधा सोलंकी को अलग-अलग प्रभार सौंपे गए।

आयोजन के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साइकिल रैली, पौधारोपण, बस्ती स्तर पर साज-सज्जा के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित जनों ने हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!