Friday, April 24, 2026
Hometrendingपीबीएम अस्पताल से प्राप्त अज्ञात शिशु को भव्य स्वागत के साथ शिशु...

पीबीएम अस्पताल से प्राप्त अज्ञात शिशु को भव्य स्वागत के साथ शिशु गृह में दिया प्रवेश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बाल अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित राजकीय शिशु गृह में गुरुवार को पीबीएम अस्पताल से प्राप्त अज्ञात शिशु बालक को भव्य स्वागत के साथ प्रवेश दिया गया। यह अज्ञात शिशु बालक (रजिस्ट्रेशन संख्या 2159) 15 फरवरी से पीबीएम अस्पताल में उपचाराधीन था। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा शिशु को पूर्णतः स्वस्थ घोषित किए जाने के पश्चात बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार गुरुवार को उसे राजकीय बालिका गृह के अधीन संचालित राजकीय शिशु गृह में प्रवेश दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश माण्डवी राजवी ने शिशु को तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर उसका स्वागत किया तथा हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में शिशु गृह में प्रवेश दिलाया।इस अवसर पर राजकीय बालिका गृह अधीक्षक सुशीला देवी, छात्रावास अधीक्षक द्वितीय चंदा वाल्मीकि, मैनेजर/कोऑर्डिनेटर चेतना पारीक, सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका चौधरी, ए.एन.एम. अर्चना देगावा, सहायक कर्मचारी साहिना बानो एवं कंप्यूटर ऑपरेटर आशा खत्री उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!