





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-सरदारशहर खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 8 (किमी13/3-4), ग्राम गोलासर में स्थित) वाहनों के आवागमन के लिए आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा। इस अंडरब्रिज पर ड्रेनेज सुधार कार्य एवं मरम्मत कार्य होने के कारण, यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए दिनांक 09.07.26 से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक ने आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए अंडरब्रिज संख्या 8XA (किमी 13/9-14, ग्राम गोलासर में स्थित) व अंडरब्रिज संख्या 7C (किमी 10/3-4 ग्राम नोसरिया) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।








