Sunday, June 14, 2026
Hometrendingकुलदेवी डेहरु माता के स्थापना दिवस के 3 दिवसीय कार्यक्रम सोमवती अमावस्या...

कुलदेवी डेहरु माता के स्थापना दिवस के 3 दिवसीय कार्यक्रम सोमवती अमावस्या से होंगे शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नाल रोड स्थित कुलदेवी डेहरु माता मंदिर का स्थापना दिवस 17 जून 2026 को मनाया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज सोमवार को सोमवती अमावस्या से होगा। कार्यक्रम संयोजक जेठाराम पुरोहित व अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने बताया कि कुलदेवी डेहरु माता के स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में 15 जून को पुरुषोत्तम मास की बड़ी सोमवती अमावस्या के दिन पंडित पुखराज भादानी के आचार्यत्व में सुबह 8 बजे विशेष पूजा, गणपति पूजन, मंडप पूजन, अभिषेक व 11 बजे अमावस्या हवन का आयोजन किया जाएगा। हवन में समाज के प्रमुख जन बद्री महाराज सूरजडा, रामरतन पुरोहित व अन्य भक्त हवन में पूजा अर्चना करेंगे।

समिति के समन्वयक भंवर पुरोहित, आयोजक सचिव राजशेखर पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, कोषाध्यक्ष मास्टर पवन पुरोहित, रविकांत पुरोहित, नवल किशोर पुरोहित (दारा महाराज), सतीश पुरोहित, आशानंद पुरोहित, नवनीत पुरोहित, सुनील पुरोहित, सत्य नारायण पुरोहित, मुकेश पुरोहित, एड. अनिल पुरोहित, बटुक प्रसाद पुरोहित, अटल पुरोहित, राजेश पुरोहित, आलोक पुरोहित, एड. रमेश पुरोहित, नागू भा, प्रकाश ओझा, सुरेंद्र ओझा, रामलाल ओझा, अनिल सेवादार, अशोक भादानी (कमांडो),अमरनाथ भादाणी, कंवर लाल भादाणी, डालर भादाणी शामिल है। महिला मंडली में जयश्री भादाणी, चंद्रकला, अनीता, विनोद पुरोहित, विजय पुरोहित, सुभाष पुरोहित, गोपाल पुरोहित, गणेश पुरोहित, एड. खेतू चंद पुरोहित, राजू हलवाई सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार करने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र से सह संयोजक दुर्गा प्रसाद (बीठनोक, रूपजी (झज्जू), मास्टर जेठाराम (खिंदासर), करणीदान पुरोहित (खिंदासर), वीरेंद्र पुरोहित, रमेश पुरोहित, पवन पुरोहित (कोलायत), बद्री महाराज सूरजडा, रामेश्वर महाराज, मेघराज पुरोहित (बिग्‍गा), तोलाराम पुरोहित (कल्याणसर) सभी ग्रामीण क्षेत्र में गांव गांव जाकर समाज बंधुओं को 17 जून 2026 को बीकानेर पाटोत्सव में आने का निमंत्रण दे रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!