Hometrendingएसीबी की बड़ी कार्रवाई, महिला एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, महिला एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एचएएल पुलिस थाने की एक महिला उप निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जयपुर के गणगौर होटल में 40 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी के अनुसार, चौकी जयपुर नगर-प्रथम को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्रवधु द्वारा दहेज प्रताड़ना का मामला बेंगलुरु के एचएएल पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच के सिलसिले में एचएएल थाने की उप निरीक्षक अनीथा के., हेड कांस्टेबल उलवप्पा और हेड कांस्टेबल यतीश के साथ जयपुर आई हुई थीं।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि तीनों पुलिसकर्मी परिवादी और उसके परिवार को मामले में राहत देने, आरोपों को कमजोर करने तथा जांच में क्लीन चिट दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था और होटल में बुलाकर रकम देने के लिए कहा जा रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीना के निर्देशन में मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपियों ने परिवादी को अगले दिन सुबह तक रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा। योजना के तहत एसीबी की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल उलवप्पा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उप निरीक्षक अनीथा के. तथा हेड कांस्टेबल यतीश को भी मामले में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular