Hometrendingगोचर भूमि में हरियाली की चादर बिछाने के लिए सुराणा ट्रस्‍ट ने...

गोचर भूमि में हरियाली की चादर बिछाने के लिए सुराणा ट्रस्‍ट ने उठाया बीड़ा…

Nadeem Sir
Nadeem Sir

बीकानेर abhayindia.com सेठ तोलाराम सुराणा की आठवीं पुण्यतिथि पर गंगाशहर–सुजानदेसर की गोचर भूमि में तोलाराम सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को मीराबाई धोरे के पास पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर लूनकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने भामाशाह की ओर से समाज के अलग–अलग क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता, पौधरोपण, रक्तदान जैसे कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भामाशाहो से आगे आने की अपील की।

महापौर नारायण चोपड़ा ने निगम की ओर से बीछवाल में वन विभाग के सहयोग से लगाए पौधों की जानकारी दी। उन्होंने नगर निगम की ओर से किए जा रहे कामों के बारे में विस्तार से बताया। भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने ट्रस्ट की ओर से अलग–अलग क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner
Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner

सेठ तोलाराम सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन सुराणा ने ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में किए जा रहे कामों की जानकारी दी। सुराणा ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना के तहत यहां गोचर भूमि में ट्रस्ट की ओर से 151 पौधे लगाए जा रहे है। ट्रस्ट 5 वर्षों तक इन पौधों की सार–संभाल की पूरी जिम्मेदारी लेगा। श्रीकृष्ण गौ संवर्धन समिति गंगाशहर के अध्यक्ष बंसीलाल तवर ने बताया कि गोचर भूमि की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सबको आगे आने की जरूरत है। उन्होंने महापौर से यहां आरयूआईडीपी के माध्यम से पेड़ लगाने की मांग उठाई।

TN Purohit
TN Purohit

कांग्रेस नेता शशि शर्मा एवं व्यवसायी कन्हैयालाल बोथरा ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे कार्यों पर संतोष जताया। उन्होंने लोगों से ऐसे कामों में भरपूर सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गौ संवर्धन समिति गंगाशहर की ओर से गोचर भूमि के विकास में सहयोग करने वाले गौसेवको को गोचर मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Ajay Vyas
Ajay Vyas

इस अवसर पर विधायक सुमित गोदारा, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर नारायण चोपड़ा, मोहन सुराणा सुशील सुराणा किरण चंद सुराणा आदि ने गोचर भूमि में पौधे रोपे‘। इस अवसर पर जयचंद लाल डागा बसंत नौलखा, मूलचंद सामसुखा ,वरिष्ठ पत्रकार लूणकरण छाजेड, सत्यनारायण राठी, अशोक चांडक, कमल गहलोत, रिद्ध करण सेठिया, गुमान सिंह राजपुरोहित, ताराचंद सारस्वत, विजय कुमार कोचर, किशन चौधरी, नरसिंह मीमानी ,विजय कुमार कोचर,शांतिलाल रांका, पुखराज झाबक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष ने किया।

बीकानेर की निजी स्कूलों का विरोध प्रदर्शन 27 को

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular